म.प्र.में गणेश उत्सव की धूम
भोपाल [ महा मीडिया]
पूरे म.प्र. में गणेश उत्सव धूमधाम, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। म.प्र.महाराष्ट्र सहित पूरे देश में 'गणपति बाप्पा मोरया' की गूंज है। मध्य प्रदेश में पूरे दस दिन तक महाराष्ट्र जैसी ही रौनक रहती है। राजधानी भोपाल तथा रीवा में घर-घर और बड़े पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं जहाँ 10 दिनों तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेंगे। मंदिरों में विशेष श्रृंगार व अनुष्ठान किए जा रहे हैं जहाँ दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। म.प्र.के इंदौर में कपड़ा मिलों की ओर से निकलने वाली झांकियां और अनंत चतुर्दशी का 'चल समारोह' इतिहास में दर्ज है। भोपाल, ग्वालियर में भी शानदार पंडाल सजे हुए हैं ।