नवीनतम
महर्षि संस्थान में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से संपन्न
भोपाल [ महा मीडिया] महर्षि संस्थान में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से संपन्न
महर्षि महेश योगी संस्थान में आज 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। भगवान विश्वकर्मा को संसार का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। इस पुनीत एवं पावन अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने 121 वैदिक पंडितों के साथ मिलकर भगवान विश्वकर्मा की वैदिक विधि विधान के साथ पूजा संपन्न करवाई।विश्वकर्मा जयंती एवं विश्वकर्मा पूजन का कार्यक्रम गुरुदेव ब्रह्मानन्द सरस्वती आश्रम, भोजपुर मंदिर मार्ग, छान,भोपाल के महर्षि उत्सव भवन में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल महर्षि उत्सव भवन में बड़ी संख्या में महर्षि संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। वैदिक विधि विधान से पूजा के बाद समस्त उपस्थित लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।