म.प्र. के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत की वेतन वृद्धि 

म.प्र. के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत की वेतन वृद्धि 

 भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. के  लगभग दो लाख कर्मचारियों व अधिकारियों को जुलाई माह से वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलने जा रहा है। इस वार्षिक वेतन वृद्धि  का सीधा असर उनकी अगस्त महीने में आने वाली सैलरी पर दिखाई देगा जिसमें यह राशि जुड़कर आएगी। कर्मचारियों को मिलने वाले मूल वेतन में तीन प्रतिशत की वेतन वृद्धि जोड़ी जाएगी। मूल वेतन के बढ़ने का सीधा असर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते  के साथ-साथ पेंशन अंशदान पर भी पड़ेगा जिससे उनके कुल वेतन में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी।  इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो गया है जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना गया है। जुलाई से यह लाभ पाने वालों में लगभग डेढ़ लाख कर्मचारी और 50 हजार अधिकारी शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें