शेयर बाजार 153 अंकों की गिरावट पर बंद

शेयर बाजार 153 अंकों की गिरावट पर बंद

मुंबई [महा मीडिया] आज  8 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 153 अंक गिरकर 81,773 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 62 अंक की गिरावट रही यह 25,046 के स्तर पर बंद हुआ। आज  सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, सन फार्मा, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयर रहे। वहीं टाइटन, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

सम्बंधित ख़बरें