शेयर बाजार पांच सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर
भोपाल [ महामीडिया] शेयर बाजार में आज 6 मई को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 500 अंक की तेजी के साथ 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंकों से ज्यादा की तेजी है।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखन को मिल रही है। सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। यह करीब 2% चढ़ा है। इसके अलावा IT, और प्राइवेट बैंक जैसे सेक्टर में भी 1% तक की तेजी देखने को मिल रही है।