गंगा नदी में नाव डूबने से दो लोगों की मौत और पांच लापता
भोपाल [ महामीडिया]
पटना में उमानाथ गंगा घाट पर एक बड़े नाव हादसे की खबर आ रही है। हादसे में एक छोटे से नाव पर 14 से 15 लोग सवार होकर सब्जी तोड़ने के लिए गंगा के दियारा इलाके में जा रहे थे तभी दियारा पहुंचने से पहले तेज हवा के चलते नाव पलट गई है। हादसे में सभी लोग गंगा नदी में समा गए लेकिन शोर मचाए जाने की आवाज सुनकर आसपास के नाव वालों ने सात लोगों को सकुशल निकाल लिया है। वहीं सात लोगों की डूबने की खबर आ रही है जिसमें प्रयास करने पर एक महिला और एक युवक को मृत अवस्था में निकाला गया है वहीं पांच लोगों की तलाश अभी चल रही है।