दो नए बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च

दो नए बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च

भोपाल [ महामीडिया] टेक ब्रैंड Ai+ ने भारत में दो नए बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो लॉन्च किए हैं। कंपनी ने दोनों ही हैंडसेट्स को 15 हजार रुपए की रेंज में उतारा है।इस सीरीज में सबसे खास नोवा 2 प्रो है जिसके बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल LED लाइट्स दी गई हैं जो फोन में आने वाले कॉल, मैसेज और नोटिफिकेशन्स के हिसाब से अपना कलर बदलती हैं। इसके अलावा दोनों ही डिवाइसेज में हैवी पावर बैकअप के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। Ai+ ने दोनों स्मार्टफोन को दो-दो वैरिएंट्स में पेश किया है। नोवा 2 नियो की कीमत 12,999 रुपए से शुरू होती है। वहीं, नोवा 2 प्रो की शुरुआती कीमत 15,999 है।

सम्बंधित ख़बरें