ईरान के सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमले लगातार जारी

ईरान के सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमले लगातार जारी

भोपाल [ महा मीडिया] अमेरिका ने आज सुबह ईरान में सैन्य ठिकानों पर एक बार फिर एयरस्ट्राइक की है। आज के हमलों में मिसाइल लॉन्च साइट, रक्षा ठिकाने और सिस्तान-बलूचिस्तान में 388वीं ब्रिगेड की बैरक को निशाना बनाया गया है।जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया है। बहरीन और कुवैत में मिसाइल अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ जॉर्डन ने 8 ईरानी मिसाइलें मार गिराने की जानकारी दी है। अमेरिका ने उत्तरी ईरान के सेमनान शहर पर एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार हमला किया है। इस हमले में सेमनान के नागरिक हवाई अड्डे की मुख्य इमारत और एक स्टोरेज सुविधा को निशाना बनाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें