पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा
भोपाल [ महामीडिया] पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंसा और डर का माहौल बनाया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि बदलाव के नाम पर कई इलाकों में तोड़फोड़ की गई। खासतौर पर कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में पार्टी कार्यालय को बुल्डोजर से तोड़ दिया गया। वहीं आम लोगों ने आरोप लगाया कि न्यू मार्केट का कार्यालय अवैध कब्जे कर बनाया गया था। इस उथल-पुथल के बीच तृणमूल कांग्रेस पर मधु मंडल नाम के एक बीजेपी कार्यकर्ता को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगा है। यह घटना मंगलवार को न्यूटाउन के बालिगारी चक पचुरिया इलाके में हुई। हालांकि टीएमसी नेतृत्व का कहना है कि यह एक हादसा था।