विश्व योगासन चैंपियनशिप कल से अहमदाबाद में
भोपाल [ महामीडिया]
पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप 4 से 8 जून तक अहमदाबाद, गुजरात में शुरू हो रही है । यह ऐतिहासिक वैश्विक प्रतियोगिता एका एरिना में आयोजित की जाएगी। जिसमें 60 से अधिक देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस वैश्विक आयोजन में 60 से अधिक देशों के लगभग 500 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट में जूनियर, यूथ और एलीट वर्ग के खिलाड़ी ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन और टीम इवेंट्स जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसमें प्रतिभागियों की आयु 10 से 55 वर्ष के बीच होगी।