कॉमनवेल्थ गेम्स में 'योगासन' शामिल होगा

कॉमनवेल्थ गेम्स में 'योगासन' शामिल होगा

भोपाल [ महामीडिया] कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में ‘योगासन’ को शामिल किया जाएगा।केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने वर्ल्ड योगासन चैम्पियनशिप 2026 के शुभारंभ के दौरान अहमदाबाद में योगासन को शामिल करने की बात कही है। चैंपियनशिप कई सारी कैटेगरी में खेली जाएंगी जिसमें ट्रेडिशनल योग, आर्टिस्टिक (कलात्मक) योग, परफॉर्मेंस योगा और टीम कॉम्पिटिशन शामिल हैं। इसके साथ ही भारत कुछ और स्वदेशी खेलों खो -खो, मलखंब को भी कॉमनवेल्थ में शामिल करने पर भी विचार कर रहा है। योगासन संस्कृत के शब्दों 'युज' (जोड़ना) और 'आसन' (मुद्रा) से मिलकर बना है। यह योग का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसके तहत शारीरिक मुद्राओं, संतुलन और श्वास नियंत्रण का अभ्यास किया जाता है। 

सम्बंधित ख़बरें