लीगल ड्रामा सीरीज ‘IKKA’

लीगल ड्रामा सीरीज ‘IKKA’

भोपाल [ महामीडिया] नेटफ्लिक्स ने अपनी आने वाली ओरिजिनल लीगल ड्रामा सीरीज ‘IKKA’ का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में सनी देओल और अक्षय खन्ना पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगे। कहानी एक ऐसे मशहूर और ईमानदार वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मजबूरी में एक मर्डर केस के आरोपी का बचाव करना पड़ता है। सीरीज की कहानी एक मशहूर और ईमानदार वकील के जीवन पर केंद्रित है। यह वकील अपनी प्रतिष्ठा और सिद्धांतों के लिए जाना जाता है, लेकिन परिस्थितियां उसे एक ऐसी स्थिति में धकेल देती हैं जहां उसे एक मर्डर केस के आरोपी का बचाव करना पड़ता है। दिलचस्प बात यह है कि यह आरोपी वही व्यक्ति है जिसका करियर इस वकील ने अतीत में बर्बाद कर दिया था।

सम्बंधित ख़बरें