वेनेजुएला भूकंप हादसे में अब तक 166 लोग मरे

वेनेजुएला भूकंप हादसे में अब तक 166 लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] वेनेजुएला में आए  दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही हुई है अब तक 164 मौतों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 971 घायल हैं। 20 ऑफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए हैं।राजधानी कराकास और ला गुएरा में कई इमारतें ढह गई हैं जिसके बाद सरकार ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। भूकंप के झटके 45 सेकंड से भी कम के अंतराल में महसूस किए गए, जिनका केंद्र मोरोन  शहर के पास था। कराकास, मिरांडा, ला गुएरा, अरागुआ और फैल्कन सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। सुरक्षा के लिहाज से मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है और गैस आपूर्ति रोक दी गई है। 

सम्बंधित ख़बरें