वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप

भोपाल [ महामीडिया] वेनेजुएला में भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह दो शक्तिशाली भूकंप आए। इसमें 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 44% और 1,00,000 से ज्यादा मौत की 30% आशंका है।पहले 7.2 और फिर कुछ ही सेकेंड बाद 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए।कराकस समेत कई शहरों में इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। हालांकि अभी तक सरकार ने किसी मौत के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था।

सम्बंधित ख़बरें