फिल्म मिर्जापुर: द मूवी का टीजर आज जारी होगा
भोपाल [ महामीडिया] मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर 25 जून को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। टीजर से पहले मेकर्स ने मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कालीन भैया के फर्स्ट लुक कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं। इसके साथ ही ‘गद्दी’ का एक खास पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिस पर लिखा है, "गद्दी है तो हम हैं।"जारी किए गए पोस्टर्स में मिर्जापुर की सत्ता, विरासत और दुश्मनी की झलक दिखाई गई है। पोस्टर्स के सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है।