ड्रग माफिया की मौत के बाद मेक्सिको के 20 राज्यों में हिंसा

ड्रग माफिया की मौत के बाद मेक्सिको के 20 राज्यों में हिंसा

मुंबई [महा मीडिया] मेक्सिको में ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन जारी हैं । मेंचो के समर्थकों ने 20 राज्यों में हिंसा फैला दी। इन लोगों द्वारा कई जगह रोडब्लॉक लगाए, गाड़ियों और 20 से ज्यादा सरकारी बैंक शाखाओं में आग लगा दी गई। जालिस्को में लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी हुई है। अलग-अलग शहरों में कम से कम 32 मौतें हो चुकी हैं जिसमें 25 सैनिक शामिल है। ऑपरेशन के दौरान सेना ने बख्तरबंद गाड़ियां और रॉकेट लॉन्चर सहित बड़ी संख्या में हथियार जब्त किया है। मेक्सिको में सेना ने रविवार को एक ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो को मार गिराया। मेक्सिको में मेंचो समर्थकों ने कई गाड़ियों और विमानों में आग लगा दी।

सम्बंधित ख़बरें