राजस्थान में अप्रैल महीने में ठंडी जैसा मौसम

राजस्थान में अप्रैल महीने में ठंडी जैसा मौसम

जयपुर [ महामीडिया] राजस्थान में अप्रैल महीने में जारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट से लोगों को सर्दी का आभास हो रहा है। प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिरने से किसानों की कुछ फसलें चौपट हो गई है। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार सुबह शुरू हुई बारिश रात तक रूक रूक होती रही। सीकर सहित आसपास के इलाकों में देर रात तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश हुई। 

सम्बंधित ख़बरें