कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या  में लगातार गिरावट 

कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या  में लगातार गिरावट 

भोपाल [ महामीडिया] बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,355 केस सामने आए हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हुई। कोरोना के एक्टिव केस लगातार पांचवें दिन कम हुए हैं। बीते दिन 57,410 केस दर्ज किए गए। इससे पहले 22 अप्रैल को सबसे ज्यादा 67,806 एक्टिव केस आए थे। 10 दिन बाद एक्टिव के 60 हजार से कम हुए हैं। 16 अप्रैल को देश में 60,313 लोगों का इलाज चल रहा था, जिसके बाद यह आंकड़ा बढ़ता चला गया। नए केस में कमी और ज्यादातर लोगों के ठीक होने के चलते एक्टिव केस कम हो रहे हैं।
 

सम्बंधित ख़बरें