भारत से पहली बार अमेरिका को 14 टन अनार का निर्यात

भारत से पहली बार अमेरिका को 14 टन अनार का निर्यात

भोपाल [महामीडिया] भारत ने पहली बार समुद्री मार्ग से अमेरिका को 14 टन अनार का निर्यात किया है । परंपरागत रूप से निर्यात वायु मार्ग से किया जाता था लेकिन अब उद्योग लागत-कुशल और सतत समुद्री मालवाहन मोड को अपनाने लगा है। भारत ने 4,620 बॉक्स निर्यात किए जिसमें लगभग 14 टन अनार शामिल थे । अमेरिका ने 2023 के सीजन के दौरान अनार के लिए बाजार पहुंच प्रदान की है। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय ने आज दी ।

सम्बंधित ख़बरें