जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेस कंपनी को 25 करोड़ का रिकवरी नोटिस

जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेस कंपनी को 25 करोड़ का रिकवरी नोटिस

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में 108 एम्बुलेंस चलाने वाली छत्तीसगढ़ की जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेस कंपनी पर परिवहन विभाग ने नकेल कसते हुए उस पर 25 करोड़ रुपए का रोड टैक्स की रिकवरी निकाली है।  साथ में सभी आरटीओ को निर्देश दिए है कि टैक्स जमा नहीं करने पर गाडिय़ों के संचालन पर रोक लगा दी जाए।  जय अंबे सर्विसेस का विवादों से पुराना नाता है। कंपनी की गाडिय़ों का रजिस्ट्रेशन छत्तीसगढ़ में हुआ है और वे म.प्र. की सडक़ों पर चल रही हैं। ऐसे में जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेस कंपनी पर रोड टैक्स के तौर पर 25 करोड़ रुपए बकाया है।  टैक्स नहीं जमा करने की दशा पर गाडिय़ों  को खड़ा करना पड़ सकता है। जय अंबे की म.प्र. में 2000 एम्बुलेंस चल रही हैं। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने कंपनी को नोटिस जारी किया है। 

सम्बंधित ख़बरें