जापान में फ्लू राष्ट्रीय महामारी घोषित,कई स्कूल बंद

जापान में फ्लू राष्ट्रीय महामारी घोषित,कई स्कूल बंद

भोपाल [महामीडिया] जापान में फ्लू के मामले अचानक तेजी से बढ़ने लगे हैं जिससे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरा असर पड़ रहा है।देशभर के अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिसके कारण वहां पर डॅाक्टर और संसाधनों की कमी जैसी स्थितियाँ उभरने लगी हैं। संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण जापान सरकार ने इसे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय फ्लू महामारी घोषित कर दिया है। अब तक 4,000 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं जिनमें से कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  बढ़ते फ्लू के मामलों के चलते कई अस्पतालों में बेड की कमी और मेडिकल स्टाफ पर दबाव देखा जा रहा है।  जापान के कई एरिया में अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाएं ठीक से काम नहीं कर रही हैं।  संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने 100 से ज्यादा स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है ताकि बच्चों और शिक्षकों को संक्रमण से बचाया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें