अधिक शक्कर और तेल वाली चीजों पर चेतावनी का लेबल अनिवार्य किया गया
भोपाल [ महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने आज आदेश दिया है कि ज्यादा चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट वाले पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स पर चेतावनी का लेबल लगाया जाएगा। पैकेट के फ्रंट पर षटकोण लाल निशान के साथ चेतावनी भी लिखी होगी। भारतीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने इसी साल अगस्त में यह प्रस्ताव दिया था जिस पर आज गुरुवार को सुनवाई में जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस विनोद चंद्रन की पीठ ने यह निर्णय सुनाया।