
शहडोल के तीन हजार घरों में पानी भरा
शहडोल [ महा मीडिया] म.प्र में मानसून जमकर बरस रहा है। शहडोल में बीते 24 घंटे में 4 इंच बारिश हुई है। आधी रात में 3 हजार से ज्यादा घरों में पानी भर गया है। इससे काफी नुकसान हुआ है। खासकर न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पटेल नगर और दधिबल कॉलोनी के अधिकांश घर पानी से भर गए। लोगों ने बताया कि वह नगर पालिका और पार्षद से मदद मांगते रहे लेकिन कोई नहीं आया।