साल 2021 में लगेंगे 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण

साल 2021 में लगेंगे 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण

भोपाल (महामीडिया) साल 2021 में दो सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण पड़ेंगे। 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। यह भारत में आंशिक रूप से ही दिखाई देगा। उत्तरी अमेरिका, यूरोप, कनाडा, रूस, ग्रीनलैंड में यह सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई देगा। इसके बाद साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को पड़ेगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। भारत में उपछाया चंद्रग्रहण के रूप में देखा जाएगा, वहीं पूर्वी एशिया ऑस्ट्रेलिया प्रशांत महासागर और अमेरिका में यह पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में दिखाई देगा। साल का आखिरी और दूसरा 19 नवंबर 2021 को पड़ेगा भारत में चंद्र ग्रहण दिन में 11:30 बजे लगेगा और 5:30 पर समाप्त होगा।
 

सम्बंधित ख़बरें