21 जुलाई से 3 अगस्त के बीच होगी अमरनाथ यात्रा

21 जुलाई से 3 अगस्त के बीच होगी अमरनाथ यात्रा

नई दिल्ली (महामीडिया) अमरनाथ यात्रा 2020 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, आगामी 21 जुलाई से 3 अगस्त के बीच अमरनाथ यात्रा 2020 शुरू होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार सिर्फ उन्हीं श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा 2020 की अनुमति दी जाएगी, जो कोरोना टेस्ट कराएंगे। इस बार सिर्फ अमरनाथ यात्रा केवल दो सप्ताह ही चलेगी। अमरनाथ यात्रा 2020 के लिए केवल एक रूट ही निर्धारित किया गया है। जो श्रद्धालु यात्रा नहीं कर पाएंगे उनके लिए बाबा बर्फानी की लाइव कवरेज मुहैय्या करायी जाएगी। 
इस बार की अमरनाथ यात्रा 2020 सिर्फ 15 दिनों की अवधि की होगी। यह बात श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने कही है। बता दें कि, एसएएसबी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में समुद्र तल से 3,880 मीटर ऊपर स्थित गुफा मंदिर में यात्रा के मामलों का प्रबंधन करता है। जानकारी के अनुसार, बालटाल से पवित्र गुफा तक के मार्ग से बर्फ हटाकर उसे बहाल करने का काम शुरू हो गया है। 
अधिकारियों ने यह भी तय किया गया है कि 15 दिनों के दौरान सुबह और शाम गुफा मंदिर में की जाने वाली ‘आरती’ का देश भर के भक्तों के लिए सीधा प्रसारण किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय मजदूरों की अनुपलब्धता और बेस कैंप से गुफा मंदिर तक ट्रैक बनाए रखने में कठिनाइयों के कारण, यात्रा 2020 के लिए गांदरबल जिले में बालटाल बेस कैंप से गुफा तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जाएगा।
इन बातों का रखना होगा ध्यान

  • यात्रा करने वाले सभी लोगों के पास कोविड निगेटिव प्रमाणपत्र होने चाहिए।
  • साधुओं को छोड़कर अन्य तीर्थयात्रियों में 55 वर्ष से कम उम्र के लोगों को ही अनुमति दी जाएगी।
  • एसएएसबी के एक अधिकारी ने कहा, "तीर्थयात्रियों को जम्मू-कश्मीर में यात्रा शुरू करने की अनुमति देने से पहले उनको वायरस के लिए क्रॉस-चेक किया जाएगा।"
  • साधुओं को छोड़कर सभी तीर्थयात्रियों को यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
  • स्थानीय मजदूरों की कमी और बेस कैंप से गुफा मंदिर तक ट्रैक में कठिनाइयों के चलते हेलिकॉप्‍टर का उपयोग होगा।
  • यात्रा में गांदरबल जिले में बालटाल बेस कैंप से गुफा तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जाएगा।
  • अमरनाथ यात्रा 2020 केवल उत्तरी कश्मीर बालटाल मार्ग से होकर निकलेगी।
  • अमरनाथ यात्रा 2020 केवल उत्तरी कश्मीर बालटाल मार्ग से होकर निकलेगी।
  • इस साल किसी भी तीर्थयात्री को पहलगाम मार्ग से यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
     

सम्बंधित ख़बरें