फरवरी माह के विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

फरवरी माह के विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

भोपाल (महामीडिया) नए साल 2022 का दूसरा माह फरवरी कल से प्रारंभ होने वाला है. इस माह में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण संस्कार, मकान, प्लॉट, वाहन आदि की खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं. जानते हैं फरवरी 2022 के शुभ मुहूर्त के बारे में.
फरवरी 2022 विवाह मुहूर्त
फरवरी 2022 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त केवल 08 दिन ही हैं. इस साल फरवरी में 04, 05, 06, 07, 08, 10, 18 और 19 तारीख को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं. आप अपनी सुविधानुसार इन तारीखों पर विवाह तय कर सकते हैं.
फरवरी 2022 गृह प्रवेश मुहूर्त
5 फरवरी, दिन: शनिवार, मुहूर्त प्रारंभ सुबह 07:07 बजे से लेकर 27:49 बजे तक
11 फरवरी, दिन: शुक्रवार, मुहूर्त प्रारंभ सुबह 07:03 बजे से लेकर 30:37 बजे तक
18 फरवरी, दिन: शुक्रवार, मुहूर्त प्रारंभ शाम 16:42 बजे से लेकर 30:57 बजे तक
19 फरवरी, दिन: शनिवार, मुहूर्त प्रारंभ प्रात: 06:56 बजे से लेकर 16:52 बजे तक
फरवरी 2022 खरीदारी मुहूर्त
फरवरी 2022 में मकान, वाहन, प्लॉट, फ्लैट या अन्य प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कुल 7 मुहूर्त हैं. इस माह में 5, 6, 11, 16, 17, 25 और 26 तारीख को प्रॉपर्टी खरीदना शुभ रहेगा.
फरवरी 2022 मुंडन संस्कार मुहूर्त
फरवरी 2022 में मुंडन संस्कार के लिए कुल 6 मुहूर्त हैं. इस माह की 3, 17, 11, 14, 21 और 28 तारीख को मुंडन के लिए शुभ मुहूर्त हैं.
फरवरी 2022 नामकरण मुहूर्त
बच्चों के नामकरण के लिए फरवरी माह में कुल 14 मुहूर्त हैं. इस माह की 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 14, 15, 20, 23, 24, 27 और 28 तारीख को बच्चे का नामकरण किया जा सकता है.
 

सम्बंधित ख़बरें