25 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा 

25 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा 

भोपाल (महामीडिया) बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दशहरा हिंदुओं के प्रमुख त्याहारों में से एक है। प्रभु श्रीराम के हाथों रावण का वध होने के बाद से ही इसे मनाने की परंपरा चली आ रही है। वहीं इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था, इसलिए भी इसे विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है।
विजय दशमी का पर्व इस साल रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 17 अक्टूबर से नवरात्रि का शुभारंभ होगा और 24 अक्टूबर को रामनवी के अगले ही दिन पूरे देश में दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। 
शुभ मुहूर्त
विजय दशमी 25 अक्टूबर को 7 बजकर 41 मिनट से 26 अक्टूबर को 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। इस बीच 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 40 तक विजय मुहूर्त रहेगा। जबकि 01 बजकर 11 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक अपराह्न पूजा का समय रहेगा।
इस दिन महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा करनी चाहिए। इससे सम्पूर्ण बाधाओं का नाश होगा और जीवन में विजय श्री प्राप्त होगी। इस दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा करना बड़ा फायदेमंद होता है। 
 

सम्बंधित ख़बरें