कार्तिक माह के मुख्य व्रत एवं त्योहार

कार्तिक माह के मुख्य व्रत एवं त्योहार

भोपाल (महामीडिया) आज से कार्तिक माह शुरू हो गया है. जो 19 नवंबर 2021 तक चलेगा. लोग श्रीकृष्ण भक्ति में लीन हो जाएंगे. कई श्रद्धालुओं द्वारा कार्तिक माह का व्रत भी रखा जाएगा. यह माह पूर्ण रूप से भगवान श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु के लिए समर्पित होता है.
इस महीने में महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार करवाचौथ व्रत, धनतेरस, दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और देवोत्थान एकादशी त्योहार पड़ेंगे. इन त्योहारों के लिए श्रद्धालु साल भर प्रतिक्षा हैं. जानते हैं देव उठनी एकादशी तक कौन—कौन से त्योहार पड़ने वाले हैं.
24 अक्टूबर 2021 – करवाचौथ व्रत और संकष्टी चतुर्थी (रविवार)
28 अक्टूबर 2021 – अहोई अष्टमी (गुरुवार) पुख्य नक्षत्र
1 नवंबर 2021 – रंभा या रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी (सोमवार)
2 नवंबर 2021 – प्रदोष व्रत, धनतेरस (मंगलवार)
3 नवंबर 2021 – नरक चतुर्दशी, दक्षिणी दीपावली, छोटी दीपावली (बुधवार)
4 नवंबर 2021 – दीपावली, स्नान दान श्राद्ध अमावस्या, केदार गौरी व्रत (गुरुवार)
5 नवंबर 2021 – अन्नकूट, गोवर्धनपूजा (शुक्रवार)
6 नवंबर 2021 – चंद्र दर्शन, चित्रगुप्त पूजा, यम द्वितीया, भाई दूज (शनिवार)
8 नवंबर 2021 – विनायकी चतुर्थी, व्रत सूर्य षष्ठी व्रतारंभ (सोमवार)
9 नवंबर 2021 – पांडव पंचमी (मंगलवार)
10 नवंबर 2021 – छठ पूजा, सूर्य षष्ठी व्रत (बुधवार)
11 नवंबर 2021 – गोपाष्टमी (शुक्रवार)
13 नवंबर 2021 – आंवला नवमी (शनिवार)
15 नवंबर 2021 – देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह (सोमवार)
16 नवंबर 2021 – प्रदोष व्रत, चातुर्मास समाप्त (मंगलवार)
18 नवंबर 2021 – बैकुंठ चतुर्दशी, त्रिपुरारी पूर्णिमा (गुरुवार)
19 नवंबर 2021 – स्नान दान कार्तिक पूर्णिमा (शुक्रवार)
 

सम्बंधित ख़बरें