संकट चौथ 31 जनवरी को 

संकट चौथ 31 जनवरी को 

भोपाल (महामीडिया) सकट चौथ का व्रत 31 जनवरी 2021 को रखा जाएगा। माघ महीने में पड़ने वाली सकट चौथ का विशेष महत्व होता है। इसे सकट चौथ, संकटा चौथ, तिलकुट चौथ या संकष्टी चतुर्थी नामों से भी जाना जाता है। सकट चौथ के दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु की कामना के लिए भगवान गणेश की उपासना करती हैं। भगवान गणेश को समर्पित यह व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत पूर्ण माना जाता है।
सकट चौथ व्रत शुभ मुहूर्त-
सकट चौथ व्रत तिथि- जनवरी 31, 2021 (रविवार)
सकट चौथ के दिन चन्द्रोदय समय – 20:40
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – जनवरी 31, 2021 को 20:24 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त – फरवरी 01, 2021 को 18:24 बजे।

सकट चौथ पर गणेश जी को करें प्रसन्न
गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए सकट चौथ का पर्व शुभ माना जाता है। गणेश जी बुद्धि के दाता हैं। इसके साथ ही ग्रहों की अशुभता को दूर करते हैं। बुध ग्रह की अशुभता को दूर करने के लिए यह पर्व उत्तम माना गया है। इसके साथ के केतु के बुरे प्रभाव को भी कम करने में यह पूजा सहायक मानी गई है।
गुड और तिल से बनी चीजों का सेवन करें
सकट चतुर्थी पर तिल और गुड से बनी चीजों का खाने की विशेष परंपरा है। इसीलिए इसे कहीं कहीं तिलकुटा चौथ भी कहते हैं। हिंदी भाषी राज्यों में सकट चतुर्थी का पर्व बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया जाता है। जनवरी माह का यह अंतिम धार्मिक पर्व है।
 

सम्बंधित ख़बरें