सर्वार्थ सिद्घि योग में होगी शारदीय नवरात्री की शुरूआत

सर्वार्थ सिद्घि योग में होगी शारदीय नवरात्री की शुरूआत

भोपाल (महामीडिया) 17 अक्टूबर से देवी पूजा का नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है। ये पर्व 25 अक्टूबर तक रहेगा। इस बार नवरात्रि की शुरुआत में सूर्य का राशि परिवर्तन भी होगा। सुर्य तुला में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही 58 साल बाद शनि-गुरु का भी दुर्लभ योग बन रहा है।
17 अक्टूबर को माता की घटस्थापना के समय सर्वार्थ सिद्घि योग रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्घि योग 19 अक्टूबर, 23 व 24 अक्टूबर को भी रहेगा। इसके बाद 18 व 24 अक्टूबर को रवि सिद्घि महायोग भी रहेगा। 19 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्घि योग के साथ द्विपुष्कर योग एवं 20 को सौभाग्य योग एवं 21 को ललिता पंचमी, बुधवार को सोभन योग का दुर्लभ संयोग रहेगा।
शनिवार से नवरात्रि शुरू होने से इस बार देवी का वाहन घोड़ा रहेगा। नवरात्रि जिस वार से शुरू होती है, उसके अनुसार देवी का वाहन होता है। अगर नवरात्रि सोमवार या रविवार से शुरू होती है तो देवी का वाहन हाथी रहता है। शनिवार और मंगलवार से नवरात्रि शुरू होती है तो वाहन घोड़ा रहता है। गुरुवार और शुक्रवार से नवरात्रि शुरू होने पर देवी डोली में सवार होकर आती हैं। बुधवार से नवरात्रि शुरू होती है तो देवी का वाहन नाव रहता है।
 

सम्बंधित ख़बरें