अक्टूबर माह के तीज-त्योहार

अक्टूबर माह के तीज-त्योहार

भोपाल (महामीडिया) देश में त्योहारों के का मौसम शुरू हो चुका है. अभी पितृ पक्ष चल रहे हैं और इसके बाद नवरात्र और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार भी कतार में हैं. इन त्योहारों के साथ कई अन्य त्योहार भी आने वाले है. अक्टूबर माह हिंदी कैलेंडर का आश्विन मास होता है, जो कि 20 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा. अक्टूबर का महीना आध्यात्मिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने कई महत्वपूर्ण पर्व और त्‍योहार मनाये जाते हैं. अक्टूबर के महीने में 15 बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं. इन्हें भारत में पूरे हर्षो-उल्लास से मनाया जाता है.
पितरों की विदाई के साथ ही फिर से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, इन्दिरा एकादशी, महालया, सर्वपितृ अमावस्या, नवरात्रि, दशहरा और करवाचौथ समेत कई अन्य प्रमुख पर्व और त्योहार अक्टूबर माह में पड़ रहे हैं. 
अक्टूबर महीने के प्रमुख त्योहार 
02 अक्टूबर- इन्दिरा एकादशी 
04 अक्टूबर- मासिक शिवरात्रि
06 अक्टूबर- प्रदोष व्रत, शनि त्रियोदशी, महालया, सर्वपितृ अमावस्या
07 अक्टूबर- महाराजा अग्रसेन जयंती, नवरात्रि शुरुआत (घट स्थापना)
09 अक्टूबर- विनायक चतुर्थी
12 अक्टूबर- महा सप्तमी
13 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी.
14 अक्टूबर- महा नवमी.
15 अक्टूबर- दशहरा, विजय दशमी.
16 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी.
17 अक्टूबर- प्रदोष व्रत.
19 अक्टूबर- ईद-उल-मिलाद.
20 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती, आश्विन पूर्णिमा.
24 अक्टूबर- करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी.
 

सम्बंधित ख़बरें