तीज-त्यौहारः अप्रैल माह के मुख्य व्रत एवं त्यौहार

तीज-त्यौहारः अप्रैल माह के मुख्य व्रत एवं त्यौहार

भोपाल (महामीडिया) माह अप्रैल का प्रारंभ आज से हो गया है. अप्रैल माह धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है. अप्रैल में हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ, चैत्र नवरात्रि, राम नवमी, गुड़ी पड़वा, मेष संक्रांति, वैशाखी, कामदा एकादशी, हनुमान जयंती, गुड फ्राइडे, ईस्टर, अमावस्या, पूर्णिमा, प्रदोष, मासिक शिवरात्रि जैसे व्रत एवं त्योहार आते हैं. इस वजह से इस माह का महत्व बढ़ जाता है. 
अप्रैल 2022 व्रत एवं त्योहार
01 अप्रैल, दिन: शुक्रवार: चैत्र अमावस्या
02 अप्रैल, दिन: शनिवार: गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ, चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
03 अप्रैल, दिन: रविवार: रमजान उपवास प्रारंभ, झूलेलाल जयंती, चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
04 अप्रैल: दिन: सोमवार: मत्स्य जयंती, गणगौर तीज, चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन, देवी चन्द्रघन्टा की पूजा, मां गौरी की पूजा
05 अप्रैल, दिन: मंगलवार: विनायक चतुर्थी व्रत, चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन, देवी कुष्मांडा की पूजा
06 अप्रैल, दिन: बुधवार: चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन, देवी स्कन्दमाता की पूजा
07 अप्रैल: दिन: गुरुवार: चैत्र नवरात्रि का छठा दिन, देवी कात्यायनी की पूजा
08 अप्रैल, दिन: शुक्रवार: चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन, महासप्तमी, देवी कालरात्रि की पूजा
09 अप्रैल, दिन: शनिवार: महाष्टमी या दूर्गाष्टमी, चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन, देवी महागौरी की पूजा, कन्या पूजा
10 अप्रैल, दिन: रविवार: राम नवमी, चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन, देवी सिद्धिदात्री की पूजा, स्वामीनारायण जयंती
11 अप्रैल, दिन: सोमवार: चैत्र नवरात्रि का पारण, चैत्र नवरात्रि का दसवां दिन, चैत्र नवरात्रि हवन
12 अप्रैल, दिन: मंगलवार: कामदा एकादशी व्रत
13 अप्रैल, दिन: बुधवार: मदन द्वादशी व्रत
14 अप्रैल, दिन: गुरुवार: मेष संक्रांति, हिंदू नववर्ष का प्रारंभ, गुरु प्रदोष व्रत, वैशाखी पर्व
15 अप्रैल, दिन: शुक्रवार: गुड फ्राइडे
16 अप्रैल, दिन: शनिवार: हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा
17 अप्रैल, दिन: रविवार: वैशाख माह की शुरुआत, ईस्टर
19 अप्रैल, दिन: मंगलवार: संकष्टी चतुर्थी व्रत
23 अप्रैल, दिन: शनिवार: कालाष्टमी व्रत
26 अप्रैल, दिन: मंगलवार: वरुथिनी एकादशी व्रत
28 अप्रैल, दिन: गुरुवार: गुरु प्रदोष व्रत
29 अप्रैल, दिन: शुक्रवार: वैशाख मासिक शिवरात्रि
30 अप्रैल, दिन: शनिवार: वैशाख अमावस्या
 

सम्बंधित ख़बरें