हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन किए 

हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन किए 

उज्जैन (महामीडिया) ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में साल के आखिरी सप्ताह में हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को मंदिर के बाहर करीब 1 किलो मीटर लंबी कतार लगी हुई थी। जिन श्रद्धालुओं की अग्रिम बुकिंग नहीं हुई, वे 250 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट लेकर दर्शन करने पहुंचे। लगभग 11 हजार दर्शनार्थियों ने दर्शन किए। 
बता दें कि 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक साल के आखिरी सप्ताह में बड़ी संख्या में भक्त महाकाल दर्शन करने आते हैं। इस साल इसकी शुरुआत शुक्रवार को हो गई है। कोरोना काल में पहली बार दर्शन के लिए इतनी बड़ी कतार लगी। सुबह से रात तक हजारों श्रद्धालु महाकाल दर्शन करने पहुंचे। दोपहर में दर्शनार्थियों की कतार 1 किमी दूर तक पहुंच गई थी। मंदिर में फिलहाल अग्रिम बुकिंग के आधार पर भक्तों को भगवान महाकाल के दर्शन कराए जा रहे हैं। 
 

सम्बंधित ख़बरें