महर्षि आश्रम मे विश्व के कल्याण हेतु अतिरुद्राभिषेक

महर्षि आश्रम मे विश्व के कल्याण हेतु अतिरुद्राभिषेक

भोपाल [ महामीडिया]  महर्षि आश्रम मे  विश्व के कल्याण हेतु अतिरुद्राभिषेक

तीर्थ राज प्रयाग में अयोजित महाकुंभ  के अवसर पर अरैल प्रयागराज में संगम तट स्थित महर्षि आश्रम में  समस्त विश्व के कल्याण हेतु महर्षि महेश योगी जी के तपोनिष्ठ शिष्य ब्रह्मचारी गिरीश जी की उपस्थिति में वैदिक पंडितों द्वारा 31 अतिरुद्राभिषेक किया जा रहा है । भारत के प्रत्येक नागरिक के जीवन को सुव्यवस्थित करने हेतु अतिरुद्राभिषेक का मुख्य उद्देश्य है जो परम पूज्य महर्षि जी द्वारा प्रणीत भावातीत ध्यान के नियमित अभ्यास से अत्यंत सरल एवं सहज है।

महर्षि आश्रम में प्रतिदिन सुबह अतिरुद्राभिषेक, दोपहर में 2:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं रात्रि में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ अर्जित कर रहे हैं। त्रिवेणी संगम तट पर धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्म की यह सुंदर त्रिवेणी पूरे महाकुंभ के दौरान निरंतर जारी रहेगी।

इन तीनों कार्यक्रमों के दौरान महर्षि संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इस संपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर निरंतर किया जा रहा है।

 

सम्बंधित ख़बरें