पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई देव प्रबोधनी एकादशी  

पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई देव प्रबोधनी एकादशी  

भोपाल [ महामीडिया] कार्तिक शुक्ल एकादशी पर देव प्रबोधिनी एकादशी शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। घरों, मंदिरों में रोपी गई मां तुलसी का विधि-विधान से पूजन कर विवाह कराया गया। इस दिन भगवान विष्णु के शालीग्राम अवतार और माता तुलसी की विधि-विधान से पूजा-की गई।मान्यता है कि देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निंद्रा से जागते हैं।प्रबोधिनी एकादशी पर कस्बे से लेकर ग्रामीणांचल तक धूम रही। ग्रामीणांचलों में कई स्थानों पर प्रतिमाएं भी स्थापित की गई। क्षेत्र के प्रबोधिनी एकादशी की शाम काफी चहल-पहल रही। फल-फूल व गन्ने आदि की बिक्री जमकर हुई। फलों पर महंगाई का असर साफ देखा गया। बाजार में देर शाम तक लोग खरीदारी करते नजर आए।

सम्बंधित ख़बरें