देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को
भोपाल [ महा मीडिया]
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी, हरिशयनी एकादशी और पद्मा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार यह व्रत 25 जुलाई को किया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शय्या पर चार महीने की योगनिद्रा के लिए चले जाते हैं। इन चार महीनों को चातुर्मास कहा जाता है जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी 20नवंबर तक चलता है।
देवशयनी एकादशी तिथि 24 जुलाई की सुबह 9.12 बजे से शुरू होगी जो कि 25 जुलाई की सुबह 11.34 बजे तक रहेगी। देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई को रखा जाएगा।