महाकाल की भादौ माह की पहली सवारी
भोपाल [ महा मीडिया]
महाकालेश्वर भगवान की पांचवीं और भादौ माह की पहली सवारी आज सोमवार को शाम 4 बजे निकलेगी। मंदिर के सभामंडप में पूजन-अर्चन के बाद बाबा महाकाल को पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया जाएगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान पालकी में विराजित भगवान को सलामी देंगे।