हलछठ का पावन पर्व आज

हलछठ का पावन पर्व आज

भोपाल [ महा मीडिया]आज 2 सितंबर 2026 को हलछठ (हलषष्ठी) का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम (बलदेव जी) को समर्पित है। इस दिन हल और मूसल की भी पूजा की जाती है। पूजा के लिए सुबह 6:12 मिनट से 8:10 मिनट तक का समय उत्तम है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 मिनट से 1:05 मिनट तक रहेगा। इस दिन हल से जुते हुए खेत का अनाज या सब्जी नहीं खाई जाती है। केवल भैंस का दूध-दही और तालाब में उगने वाला पसही चावल या महुआ का उपयोग किया जाता है। यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

सम्बंधित ख़बरें