श्रावण मास का प्रथम सोमवार तीन शुभ योगों में 

श्रावण मास का प्रथम सोमवार तीन शुभ योगों में 

भोपाल  [ महामीडिया] भगवान शिव का प्रिय सावन महीना गुरुवार से शुरू हो गया। सावन महीने का पहला सोमवार 18 जुलाई को आएगा। इस दिन शोभन, प्रीति व सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। हिंदू पंचांग का पांचवां महीना सावन भगवान शिव की आराधना का महीना है। सावन महीने की 14 जुलाई से लेकर आगामी 117 दिन यानी 8 नवंबर 2022 तक 75 दिन बड़े व्रत और उत्सव के होंगे। 11 अगस्त रक्षाबंधन को श्रावण मास समाप्त हो जाएगा। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को रहेगा। पहले सोमवार को शोभन, प्रीति व सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। दूसरा सोमवार 25 जुलाई, तीसरा सोमवार एक अगस्त और चौथा सोमवार आठ अगस्त को होगा। साथ ही सावन मास की शिवरात्रि 26 जुलाई को मनाई जाएगी। शिवपुराण के अनुसार सावन महीना महीना श्रवण करने यानी सुनने का है, इसलिए इसका नाम श्रावण है। इस महीने में धार्मिक कथाएं और प्रवचन सुनने की परंपरा है। सावन बदलाव का महीना भी है। ज्येष्ठ और आषाढ़ की गर्मी के बाद बारिश शुरू हो रही है। आयुर्वेद में सावन को योग-ध्यान का महीना कहा गया है।

सम्बंधित ख़बरें