भगवान महाकाल को भस्मारती में चढ़ा गुलाल

भगवान महाकाल को भस्मारती में चढ़ा गुलाल

उज्जैन [ महामीडिया] महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में मंगलवार सुबह भस्मारती में महाकाल को गुलाल चढ़ाया गया, भक्तों ने यहां बाबा महाकाल के साथ होली खेली। महाकाल मंदिर परिसर रंगों से सराबोर हो गया। सोमवार को महाकाल मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया गया था। महाकाल मंदिर में हर त्योहार सबसे पहले मनाया जाता है, इसके बाद शहरवासी इसे मनाते हैं। इस बार होली पर्व दो दिन मनाया जा रहा है, शहर में कुछ स्थानों पर सोमवार को होलिका दहन हुआ तो बाकी स्थानों पर आज होलिका दहन होगा और बुधवार को धुलेंडी मनाई जाएगी। 

सम्बंधित ख़बरें