महर्षि संस्थान में धूमधाम से मनेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

महर्षि संस्थान में धूमधाम से मनेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

भोपाल (महामीडिया) महर्षि महेश योगी संस्थान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह महोत्सव महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी, परम् पूज्य संत ब्रह्मानंद सरस्वती जी और परम् पूज्नीय महर्षि महेश योगी जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संस्मरणों को व्यक्त करेंगे।
भोजपुर मार्ग स्थित ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 24 जुलाई को दोपहर ढाई बजे से प्रारंभ होगा। सर्वप्रथम गुरु पूजन और गुरु वंदना का कार्यक्रम इसके बाद वैदिक पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चचार के साथ शांति पाठ किया जायेगा। तदुपरांत माननीय अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी गुरुओं के सम्मान में अपना उद्बोधन देंगे। साथ ही आप इस असवर पर महर्षि संस्थान की उपलब्धियों को गुरु के चरणों में अर्पित करेंगे। इसके पश्चात् अन्य गणमान्य अतिथि अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस दौरान महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के चुनिंदा प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और गुरु वंदना का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। 
इस पूरे गुरु पूर्णिमा महोत्सव का ऑनलाइन के माध्यम से विभिन्न नेटवर्क के द्वारा लाईव प्रसारण किया जाएगा, जिससे पूरे देश के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय, महर्षि संस्थान के कार्यालय आपस में जुड़कर कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसमें भाग लेने के लिए रामराज टीवी की बेबसाईट, यू ट्यूब चैनल एवं फेसबुक के निम्न लिंक से जुड़कर हिस्सा लिया जा सकता है।
https://youtube.com/c/Ramrajtv/
https//www.facebook.com/1Ramrajtv/
https.//www.ramrajtv.com
 

सम्बंधित ख़बरें