राजयोग में गुरु पूर्णिमा पर्व 29 जुलाई को
भोपाल [ महा मीडिया] इस वर्ष 2026 में गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जाएगी। आषाढ़ पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई 2026 को शाम 06:18 बजे शुरू होगी और 29 जुलाई को रात 08:05 बजे समाप्त होगी। साल 2026 में गुरु पूर्णिमा पर 56 साल बाद दुर्लभ राजयोग बन रहा है । यह पावन पर्व गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे बड़ा अवसर माना जाता है ।29 जुलाई को आषाढ़ मास की पूर्णिमा मनाई जाएगी, जिसे गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। इसलिए इस पर्व को गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन माना जाता है। इस अवसर पर लोग अपने गुरु का पूजन करते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार उपहार भी भेंट करते हैं। गुरु ही हमें जीवन में सही मार्ग दिखाते हैं और ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं इसी वजह से गुरु का स्थान सबसे ऊंचा बताया गया है। गुरु पूर्णिमा के बाद 30 जुलाई से सावन महीना शुरू हो जाएगा।