भगवान महाकाल के खजाने में वृद्धि 

भगवान महाकाल के खजाने में वृद्धि 

उज्जैन  [ महामीडिया ] उज्जैन में महाकाल का खजाना खूब भरा है। पिछले तीन महीनों में इसमें बड़ी बढ़ोतरी हुई है । साल 2021 की तुलना में 2022 में दोगुना से ज्यादा दान आया है। इसका सबसे बड़ा कारण ‘महाकाल लोक’ के लोकार्पण के बाद भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी है। वीकेंड में तो ये संख्या तीन गुनी हो गई। महाकाल मंदिर समिति को वर्ष 2021 में 22 करोड़ 13 लाख रुपए का दान मिला था, जो 2022 में बढ़कर 46 करोड़ 51 लाख रुपए पहुंच गया। इनमें से सबसे ज्यादा आखिरी तीन महीने में 22 करोड़ 50 लाख रुपए मिले हैं।

सम्बंधित ख़बरें