आज से पुरुषोत्तम मास का कृष्ण पक्ष 

आज से पुरुषोत्तम मास का कृष्ण पक्ष 

भोपाल [ महामीडिया] आज 2 अगस्त से पुरुषोत्तम मास का कृष्ण पक्ष शुरू हो गया है। जो कि 16 अगस्त तक रहेगा। मान्यता है कि इस दौरान किए गए धर्म कर्मों से मिलने वाला पुण्य अन्य महीनो में किए पूजा-पाठ और दान से 10 गुना ज्यादा होता है।इन दिनों भगवान विष्णु की विशेष पूजा और व्रत करने के साथ ही नियम-संयम से रहने का विधान ग्रंथों में बताया गया है। अधिक मास के अधिष्ठाता भगवान विष्णु हैं इसीलिए इस पूरे समय में विष्णु मंत्रों का जाप विशेष शुभकारी होता है। माना जाता है कि अधिक मास में विष्णु मंत्र का जाप करने वालों के जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं। इस दौरान दीपदान, मालपुए और पान का दान करने से 10 गुना पुण्य फल मिलता है।

सम्बंधित ख़बरें