भगवान महाकाल की पाँचवीं सवारी उज्जैन नगर भ्रमण पर 

भगवान महाकाल की पाँचवीं सवारी उज्जैन नगर भ्रमण पर 

उज्जैन [ महामीडिया] सावन महीने के 5वें सोमवार को भी उज्जैन में भगवान महाकाल की सवारी निकली जा रही है। बाबा महाकाल आज होल्कर स्टेट मुखारविंद स्वरूप में प्रजा को दर्शन देने निकले हैं। सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं।सवारी में पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव और नंदी रथ पर उमा महेश भी शामिल हैं।श्रावण माह का आज पांचवां सोमवार है। उज्जैन में तड़के 2.30 बजे महाकालेश्वर के पट खुलते ही मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। रात 12 बजे से भक्त लाइन में लगना शुरू हो गए थे। दोपहर 12 बजे तक 2.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आज दिनभर में 5 लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।दर्शन का सिलसिला रात 10.45 पर शयन आरती के बाद समाप्त होगा। बाबा महाकाल लगातार 20 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे।

सम्बंधित ख़बरें