भगवान महाकाल का आज पंचामृत से अभिषेक किया गया 

भगवान महाकाल का आज पंचामृत से अभिषेक किया गया 

उज्जैन [ महामीडिया] आज गुरुवार को तड़के भस्म आरती के दौरान 3 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। महाकाल के मस्तक पर चन्दन और भांग से श्रृंगार किया गया।भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित कर से राजा स्वरुप में श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

सम्बंधित ख़बरें