कल सावन सोमवार को महर्षि संस्थान में महा रुद्राभिषेक यज्ञ 

कल सावन सोमवार को महर्षि संस्थान में महा रुद्राभिषेक यज्ञ 

भोपाल  [ महामीडिया] श्रावण मास के  चतुर्थ सोमवार अर्थात कल राजधानी के छान स्थित ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम में ब्रह्मचारी गिरीश जी की उपस्थिति में भगवान शंकर जी की पूजा- अर्चना के साथ महा रुद्राभिषेक यज्ञ होगा । लगभग तीन घंटे तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन मे महर्षि संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने 121 वैदिक पंडितो के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शंकर का वैदिक विधि- विधान के साथ महा रुद्राभिषेक करेंगे । यह महा रुद्राभिषेक  प्रत्येक सावन सोमवार को "महर्षि उत्सव भवन" में अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक किया जा रहा है  ।
महर्षि वेद विज्ञानं विश्व विद्यापीठम द्वारा महर्षि संस्थान में प्रति वर्ष महा रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन किया जाता है  इस महायज्ञ और वैदिक वातावरण में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर मनोवांछित कामनाओं की पूर्ति का लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।  महा रुद्राभिषेक यज्ञ का प्रसारण राम राज टीवी के फेसबुक , वेबसाइट और यूट्यूब चैनलों पर किया जाता है ।  
 

सम्बंधित ख़बरें