752 सालों बाद 24 को महामुहूर्त योग

752 सालों बाद 24 को महामुहूर्त योग

भोपाल [ महामीडिया] 24 अक्टूबर गुरुवार को पुष्य नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र को गुरु पुष्य या मिनी धनतेरस भी कहते हैं। इस योग में खरीदारी और कोई भी नई शुरुआत करना शुभ माना जाता है। हर दीपावली से 7 दिन पहले पुष्य नक्षत्र आता है। इसी दिन से दिवाली की खरीदारी भी शुरू हो जाती है। नया काम या बिजनेस भी शुरू किया जाता है। 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र सूर्योदय के साथ शुरू होगा और पूरे दिन रहेगा। इस दिन महालक्ष्मी, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, पारिजात, बुधादित्य और पर्वत योग भी बन रहे हैं। एक दिन में इतने शुभ योग होने से खरीदारी और निवेश के लिए महामुहूर्त बन गया है। खरीदारी का ऐसा मुहूर्त पिछले 752 सालों में नहीं बना।

सम्बंधित ख़बरें