महर्षि संस्थान में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव
भोपाल [महामीडिया] महर्षि महेश योगी संस्थान में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व महोत्सव का आयोजन किया जाएगा । महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी की गरिमामय उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में इस अवसर पर 121 महर्षि वैदिक पंडितों द्वारा जगत के कल्याण एवं स्थाई शांति की स्थापना के उद्देश्य से श्री महा रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन होगा।
यह कार्यक्रम 15 फरवरी को 4 बजकर 50 मिनट पर प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन भोजपुर मंदिर मार्ग स्थित छान के महर्षि उत्सव भवन में रखा गया है। इस महाशिवरात्रि महोत्सव का प्रसारण रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर भी समान रूप से किया जाएगा।
जो श्रद्धालु किसी कारणवश कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते वह ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर भी कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं। इस महाशिवरात्रि महोत्सव में बड़ी संख्या में महर्षि संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।