भगवान नरसिंह का प्राकट्योत्सव चार मई को 

भगवान नरसिंह का प्राकट्योत्सव चार मई को 

भोपाल [ महामीडिया] चार मई को भगवान नरसिंह का प्राकट्योत्सव है। ग्रंथों के मुताबिक वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी यानी चौदहवीं तिथि को भगवान विष्णु का चौथा अवतार हुआ। जो नरसिंह रूप में था। इस बार ये पर्व गुरुवार को मनेगा।इस तिथि पर पूरे दिन व्रत रखा जाता है और भगवान नरसिंह की पूजा की जाती है। पद्म पुराण के मुताबिक भगवान विष्णु के इस रौद्र रुप की पूजा करने से पाप खत्म हो जाते हैं और परेशानियां भी दूर होती हैं।दैत्यों से रक्षा करने वाले भगवान के इस अवतार की पूजा पूरे देश में होती है, लेकिन दक्षिण भारत में इन्हें पूजने वालों की तादाद सबसे ज्यादा है। देश के इस हिस्से में भगवान नृसिंह के मंदिर भी ज्यादा है।

सम्बंधित ख़बरें